February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डिग्री कालेज में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

जनपद गोंडा के सरयू डिग्री कॉलेज में फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने व संचालन मार्शल स्टालिन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह रहे। श्री सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बीएड, बीएससी, बीपीईएस कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया।

मन पसंद मोबाइल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिक से अधिक ज्ञानार्जन के लिए ही स्मार्टफोन व मोबाइल फोन का उपयोग करने को कहा। जिससे भविष्य उज्जवल बन सके। डॉ. परमेश्वर सिंह, अशोक सिंह, आशीष सोनी, रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्रप्रतापसिंह, उमेश पाठक, अमित सिंह, सोनी सिंह, अजय सिंह, प्रवेश कुमार वर्मा, अमरेश मौर्य, शिवकुमार मौर्य व बृजेश सिंह सहित भारी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *