February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की बड़ी कामयाबी चार पशु चोर पशुओं व अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बछरावां रायबरेली।

थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही में 8 फरवरी को थाना बछरावां हरचंदपुर एवं गुरबक्शगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना बछरावां, थाना हरचंदपुर एवं थाना गुरबख्शगंज पर संबंधित धाराओं में पंजीकृत अभियोग के वांछित पशु चोर/तस्करों को चोरी के पशुओं के साथ थाना क्षेत्र के नीवा सीमा सई नदी पुल से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया हैl जिनके विरुद्ध थाना बछरावां पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैl अभियुक्तगण 01.सारुक वेग उर्फ डॉक्टर निवासी हरिपुर मिरदहा थाना खीरों रायबरेली 02. दीपेंद्र सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी ग्राम चौहानन खेड़ा मजरे पाहो थाना खीरों जनपद रायबरेली 03. प्रण विजय सिंह चौहान पुत्र रणवीर सिंह चौहान निवासी ग्राम पाहो थाना खीरो जनपद रायबरेली 04. ललित शर्मा पुत्र जानकी प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम विशंभर खेड़ा मजरे खानपुर थाना मौरावां जनपद उन्नाव से पूछताछ करने पर उनके द्वारा यह बताया गया कि उन लोगों का एक गैंग हैl जो थाना बछरावां हरचंदपुर गुरबख्शगंज एवं महाराजगंज क्षेत्र में घूम-घूम कर भैंसों की चोरी करने के लिए रेकी करते हैं तथा रात के समय चोरी कर लेते हैं, चोरी की गई भैंसों को भेजने से प्राप्त रूपयो को आपस में बांट लेते हैंl अभियुक्त गणों के साथ बरामदगी मे दो भैंस, एक पड़िया, 9630 रुपए नगद, 01 अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, 3 अवैध चाकू, एक अदद गाड़ी नंबर यूपी 33 बीटी 7240 बरामद हुईl अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थाना बछरावां हरचंदपुर, गुरबक्शगंज की संयुक्त पुलिस टीम मौजूद रहीl

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *