February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम IDA 2024 के अंतर्गत मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

1 min read
Spread the love

प्रयागराज

आज दिनांक 8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को जनपद प्रयागराज में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम IDA 2024 के अंतर्गत जनपद में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु पाण्डेय जी ने किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डॉ परवेज अख्तर, डॉ तरुण पाठक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,डॉ ऋतुराज सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रावेन्द्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,अशफाक अहमद डीसीपीएम ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी मीडिया बंधुओ को जनपद के 13 ब्लाकों में चलाए जा रहे IDA कार्यक्रम की जानकारी दी। जिसमे फाइलेरिया बीमारी एवं इसके कारणों को बताया तथा बचाव हेतु चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया से सहयोग हेतु आगे आने को कहा। नोडल अधिकारी ने सभी को जनपद के 13 आई डी ए ब्लॉकों से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु ग्राम पंचायत स्तरीय किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सभी को जिले में कराए जाने वाले कार्यों जैसे, दवाओं का वितरण,एमएमडीपी किट, की जानकारी दिया। साथ ही जनपद में सहयोगी संस्था पी सी आई इंडिया द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों में किए गए प्रधानों कोटेदारों शिक्षको और समूह सखियों के उन्मुखीकरण कार्यों की जानकारी दिया। बैठक में पार्थ संस्थान से मंडलीय समन्वयक डॉ शाश्वत त्रिपाठी , पीसीआई इंडिया संस्था से जिला मोबिलाईजर समन्वयक दीपक तिवारी, सीफार से दीप नारायण पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा सभी को सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

सर्वेश कुमार पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *