राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित कर्तव्य बोध कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बाँदा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के साथ बाँदा के प्रतिनिधि मंडल ने किया प्रतिभाग
1 min readराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित कर्तव्य बोध कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने किया प्रतिभाग
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के 35 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर प्रांत के तत्वाधान में आयोजित कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज सभागार कानपुर में था। जिसमें मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता माननीय हृदय नारायण दीक्षित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश, अध्यक्षता प्रोफेसर संजय कला प्राचार्य जीएसबीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर एवं गरिमामयी उपस्थिति डॉ निर्मल यादव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की रही ।
उक्त कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाले तीन मंडल जिसमें झांसी,चित्रकूट धाम मंडल एवं कानपुर मंडल शामिल है, के 13 जनपदों से लगभग 3500 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों हेतु समस्त मंडलों के एडी बेसिक महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया था। जनपद बांदा से भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा घोषित विशेष अवकाश के तहत 35 शिक्षकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माननीय हृदय नारायण दीक्षित जी द्वारा वैदिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के कर्तव्य का बोध कराया गया। उन्होंने बताया कि जीवन में कुछ भी करें लेकिन “पढ़ने और पढाने में आलस्य ना करें” ।कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी जी द्वारा बताया गया कि हम सब शिक्षक सामान्य व्यक्ति नहीं है इसलिए हमारे कर्तव्य भी सामान्य नहीं है इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए हम सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्यो को पूरा करने का प्रयास करना है।
कार्यक्रम में जनपद बांदा से डा शिवप्रकाश सिंह, ऋषि रंजन देशपांडे, पंकज सिंह,विश्वनाथ प्रताप सिंह, सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, विनोद शिवहरे, अन्नपूर्णा शुक्ला, मनोज सिंह,जूही शर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, अमरपाल सिंह, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, दिनेश कुमार पटेल, पंकज नायक, आनन्द सिंह,कन्हैयालाल पटेल, पुष्पेंद्र अवस्थी, योगेंद्र दीक्षित, राम प्रकाश खरे, प्रशांत सक्सैना, सौरभ मिश्रा, अरविंद विश्वकर्मा,अनुराग सिंह, शिवम तिवारी,दीपक सिंह पटेल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
