February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तालाब बावली व नजूल भूमि पर अवैध निर्माण कराने की हुई शिकायत

1 min read
Spread the love

बिना नक्शा पास कराये अवैध निर्मित मकान को गिरवाकर भूमि खाली कराये जाने की मांग।

गोण्डा। जिले के तहसील व कोतवाली कर्नलगंज के अन्तर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदार अधिकारियों,कर्मचारियों की उदासीनता व मिलीभगत के चलते तालाब,नजूल व अन्य करोड़ों की वेशकीमती सरकारी जमीनों पर बड़े पैमाने पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं और उनके विरूद्ध कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। जिससे अवैध कब्जेदारों के हौंसले बुलंद हैं। इसी क्रम में कर्नलगंज नगर के निवासी सुरेन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह,राजेन्द्र सिंह, बलजीत सिंह श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा करनैलगंज गोण्डा ने अधिकारियों को पत्र देकर कर्नलगंज नगर क्षेत्र में गुरुद्वारा परिसर के पीछे अवैध रुप से बिना नक्शा पास कराये ताल बावली व अन्य भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मकान को गिरवाये जाने की मांग की है।
मामला नगर कर्नलगंज स्थित ताल बावली गाटा संख्या 249/2156 व नजूल की वेशकीमती भूमि से जुड़ा है। यहाँ के सुरेन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह,राजेन्द्र सिंह, बलजीत सिंह श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा करनैलगंज गोण्डा ने अधिकारियों को दिये गये पत्र में कहा है कि अमित चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया आदि निवासी मोहल्ला गांधीनगर द्वारा श्री गुरुद्वारा परिसर के पीछे अवैध रुप से बिना नक्शा पास कराये ताल बावली व अन्य भूमि पर अवैध रुप से मकान बनवाया गया है तथा अवैध रुप से नजूल भूमि की तरफ गेट लगवाकर नजूल ताल बावली आदि सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे नगर पालिका क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये अवैध रूप से निर्मित मकान को गिरवाकर सरकारी भूमि को खाली कराया जाना आवश्यक है। शिकायत कर्ताओं ने उपरोक्त अवैध निर्मित मकान को गिरवाये जाने की मांग की है। इस संबंध में जानकारी करने हेतु एसडीएम विशाल कुमार से सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था व ईओ धनुषधारी का फोन स्विच आफ बता रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *