February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अनियंत्रित बारातियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई

1 min read
Spread the love

महराजगंज रायबरेली। अनियंत्रित बारातियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई

जिसमें बैठे सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमें से एक की दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के राहुल कुमार, मोo शकील, नदीम, सुफियान, आशीष, दीपक श्रीवास्तव, असलम निवासीगण पहरेमऊ शादी समारोह में शामिल होने गये थे देर रात्रि वापिस लोटते समय स्कार्पियो महराजगंज के एसजेएस पब्लिक स्कूल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें से एक की मौत हो गई अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि एक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया उसके बाद पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *