February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दु:खद समाचार पूर्व एमएलसी जगजीवन प्रसाद का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

1 min read
Spread the love

अयोध्या

स्व मुलायम सिंह यादव जी के निकट करीबी रहे,मिल्कीपुर क्षेत्र के सरायधनेठी निवासी पूर्व एमएलसी जगजीवन प्रसाद ‘बाबू जी’ का लखनऊ में शुक्रवार को भोर में निधन हो गया।बाबू जी के साथ में रहने वाले निकट करीबी बबलू जी ने बताया कि इससे पहले देर रात 11 बजे बाबूजी की तबीयत खराब हुई थी तब उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था परंतु थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टरों ने इन्हें वापस घर भेज दिया था और सुबह लगभग 4:30 बजे बाबूजी को पुनः तकलीफ होने लगी तो घर वाले तुरंत इन्हें मेदांता अस्पताल के लिए निकले परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हृदयगति रुकने से मौत हो गई।आज ही 3 बजे लखनऊ के भैंसाकुंड पर बाबू जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *