खाते की भूमि के साथ सरकारी भूमि की बिक्री करना पड़ा महंगा
1 min readखाते की भूमि के साथ सरकारी भूमि की बिक्री करना पड़ा महंगा
लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज।
गोण्डा।

जिले के थाना खोड़ारे अन्तर्गत ग्राम हाजीजोत व बस्ती खास के लेखपाल अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम हाज़ीजोत निवासी बाबुल्लाह के विरुद्ध लोक जालसाजी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर मे कहा गया है कि ग्राम हाज़ीजोत स्थित गाटा संख्या 887 चकमार्ग के खाते की भूमि है। चकबंदी के बाद से आरोपी उसे अपने चक में मिलाकर काबिज था। उसने अपने गाटा संख्या 888 की भूमि को रजाउल्लाह के हाथ बेंच दिया। और बैनामा करते समय उसने चौहद्दी में तालाब की भूमि दिखाकर बैनामा कर दिया,जिसमे चकमार्ग की भूमि का उल्लेख नहीं किया। आरोप है कि उसने अपनी भूमि के साथ चकमार्ग की भूमि का भी बैनामा कर दिया। यही नहीं क्रेता को तालाब व चकमार्ग की भूमि पर कब्जा भी दे दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
