October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ भदोही ने अपनी कार्यकारिणी के साथ धूमधाम से मनाया सावित्रीबाई फुले की 193 वीं जयंती*

1 min read
Spread the love

*भदोही-
महिलाओं की शिक्षा उनके सशक्तिकरण के लिए अपना समस्त जीवन समर्पित करने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका जिन्होंने सर्वप्रथम भारत में बालिका विद्यालय खोला देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं क्रांतिज्योति महिला सशक्तिकरण सामाजिक क्रांति की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले जी की 193 वीं जयंती 03 जनवरी 2024 को धूमधाम से मनाई गई।
उनका मानना था कि एक पुरुष शिक्षित होता है तो वह एक परिवार को शिक्षित करता है, जबकि एक महिला शिक्षित होती है, तो वह परिवार के साथ -साथ समाज को भी शिक्षित करती है , इसलिए महिला के लिए शिक्षा अति आवश्यक हो जाता है । इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सावित्रीबाई फुले ने आजीवन प्रयास किया और अपना सर्वस्व इसी दिशा में समर्पित कर दिया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ भदोही जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीती मौर्या के साथ साथ जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी ने मिलकर उनकी जयंती मनाई।
अनीता पाल
कार्यवाहक मीडिया प्रभारी/ब्लॉक अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद- भदोही /ब्लॉक अध्यक्ष औराई

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *