अपमान से आक्रोशित हैं स्थानीय पत्रकार,केन्द्रीय मंत्री सहित कई जिम्मेदार अथॉरिटी से की गई शिकायत
1 min readअयोध्या।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन (उपजा )अयोध्या इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भेज कर मांग किया है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में न्यूज संकलन करने से अयोध्या के पत्रकारों को न रोका जाए। विश्व की मीडिया इस समय अयोध्या में है उन्हें इजाजत दी गयी है पर अयोध्या के पत्रकारों को न तो महत्व दिया जा रहा है और न ही इजाजत दी जा रही है ।इस बर्ताव से पत्रकार साथी अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं ।
केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सूचना निदेशक उत्तरप्रदेश व उप सूचना निदेशक अयोध्या तथा जिलाधिकारी अयोध्या व बीजेपी कार्यालय को भी शिकायत भेजी गयी है।
