February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ मे सदर विधायक बाँदा माननीय प्रकाश द्विवेदी के करकमलों से शिक्षकों को मिले टेबलेट-आनलाईन उपस्थिति के साथ-साथ अन्य विभागीय कार्य हेतु टेबलेट पाकर शिक्षकों मे खुशी की लहर*

1 min read
Spread the love

ब्लॉक संसाधन केन्द्र महुआ मे सदर विधायक बाँदा प्रकाश द्विवेदी के करकमलों से शिक्षकों को मिले टेबलेट-आनलाईन उपस्थिति के लिए टेबलेट पाकर शिक्षकों मे खुशी की लहर

महुआ-27-दिसम्बर
गौरतलब है कि आज दिनांक 27 दिसंबर 2023 को बीआरसी सभागार महुआ जनपद बाँदा में लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों हेतु टेबलेट वितरण कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र महुआ जनपद बांदा में मुख्य अतिथि माननीय प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक बांदा के हाथों से खंड शिक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव एवं ग्राम प्रधान महुआ बेटा लाल श्रीवास की मौजूदगी में टेबलेट वितरण का कार्य एवं सदर विधायक द्वारा आईसीटी लैब का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस दौरान डिस्टिक कोऑपरेटिव चेयरमैन जय किशोर दीक्षित एवं व्यवस्था सहयोग में एआरपी जयनारायण श्रीवास ,डॉक्टर आनंद कुमार यादव,विनोद कुमार पटेल एवं गुलाब द्विवेदी के साथ-साथ तकनीकी सहयोग में मोहम्मद दानिश हमीद,मुजम्मिल खान,सुनील कुमार,दिनेश कुमार ,अरविंद एवं हर्षित आदि उपस्थित रहे ।
बीईओ दीपक श्रीवास्तव ने कहा टैबलेट मिलने से बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का संपादन आसान होगा जैसे डीबीटी, यू-डायस ,मानव संपदा, शिक्षक-छात्र उपस्थित,कायाकल्प सूचना व अन्य शिक्षक छात्र हितार्थ सूचनाओं का ऑनलाइन माध्यम से आसानी से हो सकेगा।

खबर एआरपी जयनारायण श्रीवास की कलम से

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *