February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र नरैनी रवींद्र कुमार बर्मा ने डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन को शैक्षिक उन्नयन तथा मंच संचालन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नरैनी (बाँदा) में किया सम्मानित*

1 min read
Spread the love

खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी रवींद्र कुमार बर्मा ने डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन को शैक्षिक उन्नयन तथा मंच संचालन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये नरैनी बाॅंदा में सम्मानित किया

नरैनी बाॅंदा, 26 दिसम्बर
आज नरैनी विकास क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी तथा टैबलेट वितरण समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक समारोहों के मध्य ब्लॉक प्रमुख नरैनी मनफूल सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह तथा विधायक नरैनी प्रतिनिधि राकेश कुमार दीक्षित ने अपने हाथों से टैबलेट वितरण का कार्य किया। आज कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय नरैनी की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत द्वारा की गयी। रमेश राजपूत द्वारा प्रेरणा गीत के माध्यम से सभी शिक्षकों को उनके कर्तव्य पालन के लिये प्रेरित किया गया। इसके पश्चात शिक्षक शानू दीक्षित ने अति प्रेरणादायी मिशन निपुण गीत प्रस्तुत कर तथा शिक्षक राकेश कुमार पटेल ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति द्वारा सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने किया जिन्हें विशेष रूप से खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी रवींद्र कुमार बर्मा ने उनके शैक्षिक उन्नयन तथा मंच संचालन में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रजीत सिंह, विनय सिंह, सुनील बर्मा, बलराम गुप्ता, चन्द्रशेखर, शाकिर बेग, पवन कुमार तिवारी, संतोष साहू, नीलू नायक, शिवकुमार त्रिपाठी, रमाशंकर, उमादत्त त्रिपाठी, संतोष कुमार गुप्ता, रामकेश राजपूत, राम चरन, शमसुन निंशा, महावीर प्रजापति, उमा देवी, बिंद किशोर, विनीता गुप्ता, श्रीपाल बर्मा, रमाकांत त्रिपाठी, अरविंद कुमार, रमाशंकर सिंह, मो० तारिक आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रजीत सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *