April 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*मैनपुरी मे आयोजित 72-वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के द्वितीय दिवस वालीबॉल खिलाड़ियों ने अपने दमदार अभिनय से हजारों दर्शकों का मन मोहा*

1 min read
Spread the love

मैनपुरी में आयोजित 72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के द्वितीय दिवस वालीबॉल खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से हजारों दर्शकों का मन मोहा

मैनपुरी, 22 दिसम्बर
ऋषि मयन की तपोस्थली मैनपुरी के ऐतिहासिक क्रिश्चियन कालेज के खेल मैदान में आज दूसरे दिन वालीबॉल के मैच अपने रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुँच गये। आज लगातार वालीबॉल के छ: कोर्ट्स पर अनवरत मैच चलते रहे। आज यूपी पुलिस, एन ई आर रेलवे, अयोध्या छात्रावास, महराणा प्रताप ऐकडमी, मैनपुरी छात्रावास, हिंडाल्को, बिजनौर, लार्ड कृष्णा ऐकडमी, एस एस बी, प्रयागराज छात्रावास, देव ऐकडमी, आजमगढ़,वाराणसी तथा आगरा की टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैनपुरी के दर्शकों का मन मोह लिया।
आज के प्रथम मैच में शाहजहांपुर ने अलीगढ़ को 25-20, 25-21 से क्रमशः अयोध्या हास्टल ने शामली को 25-16, 25-18 से, प्रयागराज म्योहाल छात्रावास ने रायबरेली को 25-11, 25-12 से ललितपुर ने उन्नाव को 25- 18, 25-13 से, कानपुर देहात ने बहराइच को 23-25, 26-24, 26-24 से, आगरा ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 25-20, 25-20 से देव ऐकडमी ने मुजफ्फरनगर को 25-8, 25-17 से लार्ड कृष्णा ऐकडमी मैनपुरी ने भदोही को 25-13, 25-14 से , एस एस वी लखनऊ ने चित्रकूट को 25-12, 22-15 से , अयोध्या छात्रावास ने मिर्जापुर को 25-18, 23-25, 25-23 से तथा महराणा प्रताप ऐकडमी ने चन्दौली को पुरुष वर्ग में पराजित किया।
आज के महिला वर्ग के मुकाबलों में सुल्तानपुर ने गाजियाबाद को 25- 16, 25-9 से, एस एस बी लखनऊ ने प्रयागराज को 25- 6, 25- 3 से, लखनऊ विश्वविद्यालय ने झांसी को 25-4, 25-9 से, स्पोर्ट्स हास्टल मैनपुरी ने जालौन को 25-17, 25-20 से, एस एस बी लखनऊ ने अयोध्या को 25-2, 25-6 से, महराणा प्रताप ऐकडमी ने मेरठ को 25-2, 25-8 से, आजमगढ़ ने गाजियाबाद को 25-4, 25- 6 से तथा वाराणसी ने कानपुर को 25- 9 तथा 25- 6 से पराजित कर क्वार्टर फाईनल के लिये अपनी सशक्त दावेदारी पेश की।
आज के मैचों में नगर पालिका की अध्यक्षा संगीता गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, शिवदत्त भदौरिया, उ० प्रदेश वालीबॉल ऐसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आज के मैचों का संचालन तथा कमेन्टरी बाॅंदा के डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने की जिसकी मैनपुरी तथा उ० प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों तथा दर्शकों ने खूब सराहा।

अवध न्यूज़ ऐजेंसी

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *