February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*पूर्व वालीबॉल खिलाड़ियों ने बाँदा की सीनियर्स वालीबाल टीम को राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए मैनपुरी किया रवाना*

1 min read
Spread the love

पूर्व वालीबॉल खिलाड़ियों ने बाॅंदा की सीनियर्स वालीबॉल टीम को राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए मैनपुरी किया रवाना

बाॅंदा, 20 दिसम्बर
72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप (एन० डी० शर्मा ट्राफी) में प्रतिभाग करने के लिये बाॅंदा जनपद की वालीबॉल टीम आज बाॅंदा जंक्शन से रवाना हुई। इस अवसर पर जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, डी० सी० श्रीवास्तव, पूर्व इंस्पेक्टर मुन्नू सिंह जिला ओलंपिक ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव डा० इन्द्र वीर सिंह, टीम कोच अभिषेक कुमार तथा टीम मैनेजर सतेन्द्र कुमार एवं वेद कुमार सहित वालीबॉल टीम के पुरुष तथा महिला टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे। बाॅंदा वालीबॉल टीम मैनपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में दिनांक 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता में बाॅंदा की तरफ से चुनौती पेश करेगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 100 से अधिक वालीबॉल टीमें पुरुष तथा महिला वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *