मुनीम सिंह भारतीय एजुकेशन सेंटर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण का एक दिवसीय कैम्प का आयोजन
1 min readबांदा
जनपद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया कि मा० सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली की उपस्थिति में दिनांक: 21.12.2023 को 12 बजे से विकास खण्ड बबेरू में मुनीम सिंह भारतीय एजुकेशन सेंटर, अतर्रा रोड, बबेरू जनपद बाँदा में एक दिवसीय ब्लॉक / जनपदीय स्तरीय कैम्प / बेंच का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में जनपद स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तरीय शिक्षा समिति के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत स्तरीय महिला एवं बाल संरक्षण समिति के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबन्धन समिति के पदाधिकारी इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में विद्यालयों हेतु प्रश्नोत्तरी, आँगनबाड़ी हेतु प्रश्नोत्तरी, सी०एच०सी०/पी०एच०सी० हेतु प्रश्नोत्तरी एवं वंचित परिवारों तथा सरकारी योजनाओं से वंचित बच्चों को जोड़ने सम्बन्धी प्रपत्रों को आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त कार्यकम में बबेरू एवं बिसंडा विकासखण्डों के बच्चों द्वारा अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए कैम्प में उपस्थित होकर अपनी समस्या को मा० आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर उसका समाधान कराया जा सकता है। इस प्रकार से उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह एक ऐसा अवसर है जिसमें मा० आयोग द्वारा स्वयं बच्चों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु विकास खण्ड स्तर पर कैम्प का आयोजन कराया जा रहा है। अतः बबेरू एवं बिसण्डा विकास खण्ड में निवासरत बच्चे और उनके माता-पिता इस अवसर का लाभ उठाने हेतु बड़ी संख्या में कैम्प में आमंत्रित हैं।

