February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी ने बाँटा कम्बल व सिलाई मशीन सांसद मेनका गांधी व विधायक विनोद सिंह ने किया संबोधित

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर
जनपद के तहसील बल्दीराय के धनपतगंज ब्लाक अंतर्गत महमूदपुर निवासी समाजसेवी उत्तम सिंह ने प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी पात्र लोगों को कम्बल व प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया ।कार्यक्रम में करीब हजार से ज्यादा महिलाओं को कम्बल बांटा गया तथा दो दर्जन सिलाई मशीन पात्र , प्रशिक्षित बालिकाओं /महिलाओं को दिया गया । कार्यक्रम को सांसद मेनका संजय गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ,यैसे कार्यक्रम करके लोग जहां पुण्य अर्जित करते है तो वहीं बहुत सारे पात्र गरीबों को सहारा मिल जाता है ।उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मेरा मुख्यकार्य है गरीबों ,बेसहारा लोगों , क्षेत्र में दबंगों द्वारा प्रताडित लोगों की यथासम्भव मदद करना जो मैं पूरी शिद्दत से कर रही हूँ ।विधायक व पूर्वमंत्री विनोद सिंह ने ,क्षेत्र के विकास व लोगों की मदद का आश्वासन दिया ।कार्यक्रम को सेमरौना त्रिनेत्र पांडेय व उत्तम सिंह ने भी सम्बोधित किया । लगभग डेढ़ गर्जन प्रधान व सैकड़ों सभ्रांत लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।अंत मे उत्तम सिंह ने उपस्थित सभी आये लोगों का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *