February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने हेतु नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान जारी-बेसिक शिक्षा विभाग बाँदा द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम को मिल रहा है आवश्यकतानुसार सहयोग*

1 min read
Spread the love

खुरहण्ड-13-दिसम्बर
उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने हेतु नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश स्तरीय जनजागरूकता अभियान (जेण्डर इक्विटी के अंतर्गत) समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की लोकप्रियता से कहा जा सकता है कि अब -बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के बढते कदम-की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है।इसी कडी के सहयोग मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा प्रिंसी मौर्य ने नुक्कड़ नाटक टीम श्रीमंत महाजादू नाट्य लखनऊ संस्था के प्रतिनिधि रवि गुप्ता, दुर्गेश तिवारी के नुक्कड़ कार्यक्रमों के संपादन मे सहूलियत हेतु तिथिवार शेड्यूल जारी कर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पवन कुमार को नोडल बनाकर गतिविधियों की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है।
विद्वान खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया ने भी अपने क्षेत्र में नुक्कड़ कार्यक्रम की बेहतर सफलता की लिए एआरपीओं को क्षेत्र वार जिम्मेदारी सौंप कर कार्यक्रम स्थल वाले विद्यालयों के प्रमुखों को नुक्कड़ नाटक टीम को सहयोग एवं व्यवस्था बनाने का दायित्व सौंपा है।
श्रीमंत महाजादू नाट्य लखनऊ की टीम ने आज निपुण प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड के सहयोग से क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का प्रदर्शन एआरपी विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया।क्षेत्र में विद्यालय की टीम मयंक शर्मा, रूचि पुरवार, प्राची सोनी,आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने सुबह से ही मुनादी तथा बच्चों की फेरी के माध्यम से जनसामान्य को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आवाहन किया।कार्यक्रम को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन ने बाल्य देखभाल अवकाश के बावजूद अपने निवास से ही दूरभाष पर अभिभावकों को कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया।नुक्कड़ नाटक टीम रवि गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, अभिषेक, अमन, अनंत, सुश्री कनक ने उपस्थित दर्शकों को सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।”नया संदेश निपुण प्रदेश” निपुण लक्ष्य, बालवाटिका,दीक्षा एप,स्विफ्ट चैट बोट,डीबीटी, समर्थ,बालिका शिक्षा एवं शारदा कार्यक्रम पर आधारित नुक्कड़ नाटक का सराहनीय प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्विज,स्लोगन, के साथ -साथ दर्शकों से चर्चा करते हुए उनसे फीड बैक लिया गया।अंत में टीम ने सभी को संकल्प कराया कि-हम सभी शपथ लेते हैं कि-अपने बेटी-बेटा को यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग,किताब कापी, तथा पेन एवं पेंसिल के साथ साथ सजाधजाकर स्कूल भेजेंगे।अपने बेटा- बेटी को निपुण बनाते हुए विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आज ही हूबहू निपुण प्राथमिक विद्यालय छिबाँव मे वहाँ के शिक्षकों के सहयोग व एआरपी जयनारायण श्रीवास के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
यह नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्राप्त स्वीकृति के आधार पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से दो चरणों में दिनांक 08-12-2023 से 12-01-2024 के मध्य जनपद के 60 स्थानों पर 30 दिनों (एक दिवस मे दो कार्यक्रम) नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित हैं।

अवध स्पीड न्यूज. संवाद.

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *