सांसद ने 67 करोड़ की योजना के शिलापट का बटन दबाकर सांसद ने किया अनावरण
1 min readसुल्तानपुर

शहर के गोलाघाट से टेढुई के बीच 2.71 किमी सड़क चौड़ीकरण की सांसद मेनका गांधी ने दी जिलेवासियों को सौगात। 67 करोड़ की योजना के शिलापट का बटन दबाकर सांसद ने किया अनावरण। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संतोषमणि को हिदायत, प्रयाग अयोध्या राजमार्ग पर हरे पेड़ों को बिना काटे होगा चौड़ीकरण। पर्यावरण प्रेमी सांसद ने इंजीनियरों को दी पौधों को बचाने की सख्त हिदायत। सहयोग के लिए सांसद मेनका गांधी ने विधायक विनोद सिंह और एमएलसी शैलेंद्र सिंह का मंच से जताया आभार। नागरिकों ने तालियां बजाकर किया सांसद का अभिवादन।
