February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा

1 min read
Spread the love

राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा

नई दिल्‍ली।

भजनलाल शर्मा राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है. एक बार फिर पार्टी ने तमाम कयासों के उलट मुख्‍यमंत्री का चुनाव किया है. भजनलाल शर्मा राजस्‍थान की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं और पहली बार विधायक बने हैं. ऐसे में पार्टी ने उन्‍हें सीएम बनाकर हर किसी को चौंका दिया है. शर्मा को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का करीबी माना जाता है.
राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से पराजित किया है.
शर्मा भरतपुर से हैं, लेकिन उन्हें वहां टिकट नहीं दिया गया था क्योंकि इस सीट पर उनकी जीत मुश्किल मानी जा रही थी. ऐसे में उन्होंने सांगानेर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.
शर्मा संगठन के आदमी हैं. वह राज्य में भाजपा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले महामंत्रियों में से एक हैं.

राजनीति में अपने शुरुआती दिनों में, शर्मा भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं.
उन्हें राजस्थान में किसी भी पार्टी गतिविधि के लिए सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, लेकिन काफी लो प्रोफाइल हैं।

आखिरी पंक्ति से सीएम की कुर्सी तक
विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें भजनलाल शर्मा आखिरी पंक्ति में खड़े थे, लेकिन उसके कुछ ही क्षणों बाद वो सीएम की रेस जीतने में कायमाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *