February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर

1 min read
Spread the love

रायबरेली

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया
जाएगा ।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालय से कहा है कि पेंशनर्स दिवस में समस्त कार्यालय स्वयं प्रतिभाग करेंगे ताकि पेंशनर्स की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालय द्वारा किया जाता है, के त्वरित निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने पेंशनर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व विद्युत विभाग के पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थिति रहेंगे, जिनके साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा अन्य कार्यालयाध्यक्ष पेंशन स्वीकृत एवं भुगतान की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों तथा शासन द्वारा लागू की गयी ई-पेंशन प्रणाली के क्रियान्वयन के तकनीकी पक्ष पर चर्चा करेंगे।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *