February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र-कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

लालगंज रायबरेली।

वादी शाश्वत यादव पुत्र बाबू शंकर यादव निवासी वासू गढी डिग्री कालेज के पास थाना लालगंज रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर देकर बताया कि 08.12.2023 को उसकी मोटरसाइकिल चिमनामऊ से चोरी हो गयी। प्राप्त तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-636/2023 धारा-379 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही मे 12 दिसम्बर 2023 लालगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअ0सं0-636/2023 धारा-379,411 भादवि से संबंधित/वांछित अभियुक्तगण नकुल उर्फ उमेश दीक्षित पुत्र शिवकिशोर दीक्षित निवासी रेलवे फाटक कस्बा व थाना लालगंज जनपद रायबरेली -बाबू उर्फ बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी त्रिवेदीपुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली को 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल UP33AZ5156 उपरोक्त तथा 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिंदा कारतूस (अभियुक्त नकुल के कब्जे से) के साथ थाना क्षेत्र के डलमऊ बाइपास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त नकुल के विरुद्ध मुअसं 641 / 2023 धारा- 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *