भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के द्वारा तिकोनिया पार्क में किया गया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
1 min readभारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के द्वारा तिकोनिया पार्क में किया गया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
अयोध्या।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे हैं वायदा खिलाफी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा तिकोनिया पार्क (सदर तहसील के सामने) पंचायत करके प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाते हुए निरीक्षण भवन के सामने उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन समाप्त किया गया।
ज्ञातव्य है कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली की सीमाओं पर 13 माह के आंदोलन चलाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा तीनो कृषि कानून को वापस लेते हुए एमएसपी लागू करने तथा आंदोलन के दौरान दर्ज किसानों पर मुकदमे वापस लेने का लिखित समझौते के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था, प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा पत्र( संकल्प पत्र) में सिंचाई हेतु फ्री बिजली देने, गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल घोषित करने का वायदा करने के बाद भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया और न ही बिजली फ्री की गई। वायदा खिलाफी को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा तिकोनिया पार्क में पंचायत करके घनश्याम वर्मा राष्ट्रीय सचिव भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारा लगाते हुए, मुकदमा वापस लेने, एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने, बिजली फ्री करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया और महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी सदर को सौपा गया।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, अभयराज ब्रह्मचारी, सूर्यनाथ वर्मा, राम गणेश मौर्य ,भागीरथी वर्मा, पंकज सिंह ,सती प्रसाद वर्मा, राम अवध किसान, जितेंद्र कुमार, लालू उपाध्याय, प्रेम शंकर वर्मा, रामबचन, देवी प्रसाद वर्मा, जगदीश यादव, नाथूराम यादव, देवी दि,न राम मूरत वर्मा आदि सैकड़ो किसान शामिल रहे।
सर्वेश कुमार पांडेय

