February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 116 जोड़े

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज बल्दीराय ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 116 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन शामिल हुए।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बल्दीराय ब्लाक परिसर में 65 ग्राम पंचायतों के चयनित लाभार्थियों का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। योजना के तहत हिंदू व मुस्लिम 116 जोड़ों ने हिस्सा लेकर एक दूजे के हुए। विवाह कार्यक्रम में 114 हिंदू जोड़ों ने विद्वान पंडितों की ओर से कराए गए समस्त संस्कारों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के 2 जोड़ों को मौलाना मोहम्मद अकरम ने निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह,तहसीलदार घन श्याम भारतीय,बीडीओ सत्य नारायण सिंह,हलियापुर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा,बल्दीराय थानाध्यक्ष आर.बी सुमन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह प्रमाणपत्र और सभी नव विवाह जोड़ों को उपहार भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,श्याम प्रीत,प्रधान मोहम्मद सम्मू उर्फ पप्पू,एडीओ समाज कल्याण मुदित शंकर,प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह,सचिव अरविंद सिंह,जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद उपाध्याय दीपू,पुर जिला पंचायत सदस्य दारोगा यादव,प्रधान प्रतिनिधि शिव सिंह,सचिव दीप्ति यादव,सचिव प्रियंका साहू,एडीओ आईएसबी शिवकुमार,रोहित चंद्रा, रविकुमार राणा, घन श्याम यादव,प्रधान बलराम यादव,प्रधान दुर्गेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *