February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मृतक राजकुमार के घर में नहीं रहा कोई कमाने वाला,जिम्मेदार बेखबर

1 min read
Spread the love

मृतक राजकुमार के घर में नहीं रहा कोई कमाने वाला,जिम्मेदार बेखबर

सरयू डिग्री कालेज में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में करेंट लगने से हुई थी दर्दनाक मौत।

कर्नलगंज, गोण्डा। शनिवार को सरयू डिग्री कालेज में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता में कैटरिंग काम के लिए गये क्षेत्र के ग्राम गुमदहा निवासी राज कुमार
यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र सालिकराम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। बता दें कि हादसा उस वक़्त हुआ था ज़ब पानी के टैंकर में पानी कम होने पर उसे श्रमिक उठा रहे थे,तभी टैंकर बिजली के तार से छू गया। जिसकी चपेट में आकर राजकुमार उर्फ राजू की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि बड़कऊ निवासी भोंका पतिसा की स्थिति प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय सीएचसी पहुंची मृतक राज कुमार की माँ का हाल बेहाल था। राज कुमार अपने पीछे पत्नी राजकुमारी, बेटा साजन उम्र 7 वर्ष बेटी परी 4 वर्ष व मानसी 2 वर्ष को छोड़ गया। राजकुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। अब गरीब परिवार के घर में आय का कोई जरिया नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *