बीकापुर पुलिस का सराहनीय कार्य घर से भटके हुए 02 नाबालिक लडकों के किया परिजनों के सुपुर्द
1 min readअयोध्या

बीकापुर पुलिस का सराहनीय कार्य घर से भटके हुए 02 नाबालिक लडकों को थाना को0बीकापुर अयोध्या पुलिस द्वारा बरामद कर थाना गोशाईगंज जनपद सुलतानपुर को सुपुर्द किया गया ।
क्षेत्राधिकारी बीकापुर डा राजेश तिवारी के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक बीकापुर राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व मे 09.12.23 शाम को चेकिग व पैदल गस्त के दौरान गुम हुए दो बच्चे 1.सहबाज पुत्र मो0 शाजिद निवासी नैपुरवा तियरी थाना गोशाईगंज जनपद सुलतानपुर उम्र लगभग 12 वर्ष 2. सावेद पुत्र जाबिर निवासी नैपुरवा तियरी थाना गोशाईगंज जनपद सुलतानपुर उम्र लगभग 12 वर्ष जो बिना बताये घर से बिना बताये भटककर खजुरहट बजार के पास चले आये थे चेकिग व पैदल गस्त के दौरान खजुरहट बजार के पास से थाना को0 बीकापुर पुलिस द्वारा बरामद किया गया तथा गुम लडको से पूछताँछ करने व तश्दीक करने पर बाद थाना गोशाईगंज जनपद सुलतानपुर को सूचना दे कर उनके परिजनों के हवाले किया है।
