*राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए बच्चों की बुलउवा टोली लेकर सभी समुदाय के लोगों को पोलियो बूथ पर अपने -0-से-05 वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए जागरूक करने निकले प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड के शिक्षक व बच्चे*
1 min readखुरहण्ड-10-दिसम्बर
राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए विद्वान खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र महुआ विनोद कुमार पटेरिया के मार्गदर्शन में पोलियो बूथ का विद्यालय न होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बुलउवा टोली बनाकर बुलउवा टोली की एक प्रति पोलियो बूथ मे देकर बच्चों के साथ शिक्षकों ने गाँव के अंदर भ्रमण किया और सभी समुदाय के लोगों से अपने -0- से-05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान रूचि पुरवार स.अ.,प्राची सोनी स.अ.नोडल शिक्षिका के नेतृत्व में बुलउवा टोली के बच्चों ने “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा”, “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। वहीं मयंक शर्मा, आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी शिक्षा मित्र के नेतृत्व में इनके बुलउवा टोली के बच्चों ने-मात्र दो बूंद दवा, पोलियो हवा।।अब हम सबने ठाना हैं, पोलियो दूर भगाना है आदि के नारे लगाकर समुदाय के लोगों को पोलियो दवा पिलाने हेतु प्रेरित किया।



अवध स्पीड न्यूज संवाद
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
