February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवक ने खुद को मारी गोली,हालत नाजुक परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल में कराया भर्ती

1 min read
Spread the love

युवक ने खुद को मारी गोली,हुई मौत

परिजनों में मचा कोहराम,तीन बच्चे हुए अनाथ।

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिकिहा में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश के मामले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बता शनिवार को अरविंद ने खुद को गोली मारकर अपने को घायल कर लिया था,जिसे स्वजनों द्वारा स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। लेकिन हालात गंभीर होने के नाते डाक्टर द्वारा उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि घायलावस्था में स्वजन उन्हें गोण्डा ले जा रहे थे,तभी रास्ते में में ही अरविंद की मौत हो गई। अरविंद के पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। अरविंद की आसामयिक मौत के बाद उसके एक लड़के और दो लड़कियों के सिर से मां बाप दोनो का साया उठ जाने से वह अनाथ हो गए। अरविंद की आसामयिक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिकिहा गांव में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है,जिसे परिजनों
द्वारा स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। लेकिन हालात गंभीर होने के नाते डाक्टर द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। घायल युवक का नाम अरविंद उर्फ भूर्रे बताया जा रहा बताया जा रहा हैl जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *