February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम प्रधान श्रीमती हेमलता सिंह के अध्यक्षता में भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

पूराबाजार, अयोध्या।
विकास खंड पूराबाजार के ग्राम पंचायत रामपुर सरधा पंचायत भवन पर प्रधान श्रीमती हेमलता सिंह के अध्यक्षता में भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अयोध्या के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मक़सद सरकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों की खोज करना है जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। नोडल अधिकारी बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी भूमिका को ईमानदारी से निर्वाह करेंगे तभी विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद पूरा होगा।
चौपाल को संबोधित करते हुए प्रधान संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष पूरा अभिषेक सिंह अंकुर सूर्यवंशी विकसित भारत संकल्प2024 तक यात्रा का मक़सद बताते हुए कहा कि जब तक राष्ट्र का अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित नहीं होगा तब तक भारत को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। इसी मक़सद को पूरा करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा खुश्दियाल, सूर्यभान सिंह ,राजकरन वर्मा, पूनम ,विमला,को सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरित किया कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी आशीष तिवारी ने किया इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर पूजा सिंह, सचिव कोमल मिश्रा, ज्ञान सिंह, राम अवध ,राम जन्म, प्रेम कुमार, सुलेमान, शिवपूजन ,अजय कुमार, पवन कुमार ,गीता, नितिन सिंह, अमर पांडे हर्षित पांडे रवि मिश्रा प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *