February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

धनपतगंज के मायंग में हुए मतदान की आज होगी मतगणना

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

धनपतगंज ब्लॉक के मायंग गांव के प्रधान रामदेव निषाद के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर 22 नवंबर को मतदान हुआ था। हाईकोर्ट की रोक के चलते उस समय मतगणना नहीं हो पाई थी। अब आज मतगणना होगी और प्रधान की कुर्सी का फैसला हो जाएगा। 22 नवंबर को हुए मतदान में ग्राम पंचायत के 1575 मतदाताओं ने वोट डाले थे। एक तिहाई से एक भी मत यदि प्रधान के पक्ष में चला गया तो प्रधान की कुर्सी बच सकती है। किंतु राजनीतिक जानकार मानते हैं कि गांव में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू का प्रभाव इतना है कि ग्राम प्रधान के लिए अविश्वास प्रस्ताव बचाना लगभग असंभव है।उधर,ग्राम प्रधान एक भाजपा विधायक के बेहद करीबी बताए जाते हैं। माना जाता है कि उन्हीं की शह पर उन्होंने पूर्व विधायक व उनके समर्थकों पर एक केस भी दर्ज करा दिया था।जो पुलिस जांच में ही खारिज हो गया। इसलिए इस मतगणना पर पूरे जिले की राजनीतिक दृष्टि लगी हुई है। क्योंकि मुकाबला विधायक और पूर्व विधायक के बीच ही माना जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतगणना धनपतगंज ब्लाॅक परिसर में कराई जाएगी। इसके लिए कादीपुर और मोतिगरपुर के एडीओ पंचायत की ड्यूटी लगा दी गई है।मतगणना पूरी निष्पक्षता के साथ कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *