रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के यथक प्रयास से मवई थाना का प्रशासनिक भवन
1 min readविधायक के यथक प्रयास से मवई में बनेगा प्रशासनिक भवन।
रुदौली/अयोध्या

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के यथक प्रयास से मवई थाना का प्रशासनिक भवन नया बनेगा जनपद अयोध्या रुदौली थाना मवई का प्रशासनिक भवन नया बनाए जाने पर वित्त विभाग ने विधायक के पत्र पर सहमति जताई है।वही थाना पटरंगा के प्रशासनिक भवन मरमत कराया जाएगा मालूम हो कि वर्ष 1903 में थाना मवई का प्रशासनिक भवन बनाया गया है।भवन के सीपेज से सरकारी अभिलेख और शस्त्र खराब हो रहे है।थाना पटरंगा के भवन का भी यही हाल है।1979 में बने भवन की छत से सीपेज होने से थाने में रखे रिकॉर्ड चतिग्रस्त हो रहे।विधायक राम चंद्र यादव ने थाना मवई और पटरंगा के भवन के। निर्माण को लेकर विधानसभा मे नियम 301 के तहत 11 अगस्त प्रश्न किया। प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने दिए
जवाब में कहा कि थाना मवई का प्रशासनिक भवन 120 वर्ष पुराना है। छत से सीपेज होने से अभिलेख खराब हो रहे,विभागीय कार्य में समस्या उत्पन्न होती है।उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से निस्प्रयोजय करा भवन को ध्वस्त करा नए प्रशासनिक भवन का निर्माण कराने,वर्ष 1978 बने थाना पटरंगा के
भवन के छत के सीपेज की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
