February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर स्वैच्छिक दान देकर धन संग्रह अभियान का किया शुभारम्भ

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से स्वैच्छिक दान की अपील

रायबरेली

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली द्वारा ‘‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को प्रतीक झंडा लगाया गया तथा उन्होंने स्वैच्छिक दान देकर धन संग्रह अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा करने के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, अपंग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सहायतार्थ इस राष्ट्रीय कार्य में अधिक से अधिक अनुदान देने की अपील की।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली द्वारा तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, थानाध्यक्ष महिला एवं अन्य अधिकारियों को झण्डा लगाकर अनुदान संग्रहित किया गया।66 यूपी बटालियन एन0सी0सी0 के कैडेटों द्वारा नगर के मुख्य बाजारों एवं अन्य विभागों में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में धन संग्रह हेतु सहयोग किया गया। इस अभियान में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं जनपद के पूर्व सैनिकों का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *