February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने 56 किलो अवैध नशीले पदार्थ गांजा के साथ चार अभियुक्त किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 min read
Spread the love

प्रभारी निरीक्षक बछरावां बृजेश राय व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 56 किलो अवैध गांजा के साथ चार अभियुक्त किया गिरफ्तार

रायबरेली
अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना बछरावां व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण 1.अंकित कुमार पुत्र प्रदीप सिंह 2. मोहित कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासीगण सकोती टांडा जनपद मेरठ 3. अक्षय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी उद्दयपुर तहसील बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर 4.उमर हयात पुत्र आजम निवासी बल्ला शेरपुर तहसील धामपुर जनपद बिजनौर को 56 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 अदद ऑटो वाहन संख्या OD10B9076(तश्करी में प्रयुक्त) के साथ थाना क्षेत्र के दिव्यांशी ढाबा कन्नावां के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-864/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा तश्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा-207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यह गांजा उड़ीसा राज्य के झारसूगड़ा से कम दामो मे खरीदकर उत्तर प्रदेश राज्य में लाकर बेचते थे जिससे हमे काफी मुनाफा होता था जिसे हम आपस में बांट लेते थे। ऑटो वाहन का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि किसी को हम पर शक न हो । आज भी हम यह गांजा उड़ीसा से ला रहे थे तभी आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *