October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सत्यनामी ब्रह्मयज्ञ का हुआ आयोजन,निकली भव्य कलश यात्रा

1 min read
Spread the love

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज विकासखंड के रेकसड़िया ग्राम पंचायत में सत्यनामी ब्रह्मयज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम प्रारम्भ हुई। यह कलश यात्रा रेकसड़िया के सत्यनामी आश्रम से निकलकर घाघरा नदी तक पहुंची,वहां पहुंचकर भक्तों ने वरुणादि देवताओं का पूजन कर जल भरा। तत्पश्चात यह कलश यात्रा वापस लौटकर यज्ञ स्थल तक पहुंची। कथा व्यास पूर्णानंद शरण दास जी “मोनू साहेब” ने बताया कि यज्ञादि से वातावरण शुद्ध होता है तथा नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। समाजसेवी अभिषेक सिंह “राजा” व युवा नेता पंकज सिंह ने बताया कि धर्म के कार्यों में प्रत्येक सनातनियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि धर्मो रक्षति रक्षितः अगर आप धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा और धर्म जिसकी रक्षा करेगा कोई उसे परास्त नहीं कर सकता। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर युवा नेता पंकज सिंह फतेहपुर कोटहना ने व्यास जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कलश यात्रा में शामिल होकर सम्पूर्ण करवाया। साथ में समाजसेवी मोहित सिंह रूदौली, युवा नेता सोनू सिंह,प्रवेश तिवारी, समाजसेवी अभिषेक सिंह राजा, मोनू सिंह, शिवम सिंह कलहंस, सत्यम सिंह,अनुज प्रताप सिंह बग्गी, अंकुर सिंह, अमित सिंह, सत्यदेव सिंह, गुड्डू सिंह, कुलदीप सिंह,प्रयाग सिंह,ननके सिंह प्रधान प्रतिनिधि रुदौली के साथ साथ कई सम्भ्रांत भक्तगणों की उपास्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *