February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के भाई रेफर,इष्ट मित्रों की जुटी भीड़

1 min read
Spread the love

सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के भाई रेफर,इष्ट मित्रों की जुटी भीड़

कर्नलगंज,गोण्डा।

रविवार को कर्नलगंज कस्बे के मौर्य नगर चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक सिंह के बड़े भाई महेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर इष्ट मित्रों की भारी भीड़ लग गई।
बताया जाता है कि रविवार को कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम करुआ के निवासी महेश सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह मौर्य नगर चौराहे पर पहुंचे थे तभी एक तेज रफ्तार डम्फर ने पिकप को टक्कर मार दिया जिसकी चपेट में आकर महेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर इष्ट मित्रों की भारी भीड़ लग गई। लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मुद्दसिर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज हेतु अन्यत्र ले जाने का परामर्श दिया, तो परिजन उन्हें उपचार हेतु बहराइच ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *