80 वर्ष पुराने मकान को किया गया ध्वस्त राष्ट्रपति से हुई शिकायत।
1 min readअयोध्या


जनपद अयोध्या के नगर निगम अंतर्गत अशफाक उल्ला खां वार्ड संख्या 29 में साईं मंदिर सिविल लाइन में लगभग 80 वर्षों से घर बना कर निवास कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के कुछ लोगों को बिना किसी लिखित नोटिस के विकास प्राधिकरण द्वारा बुलडोजर लगाकर उनके घरों को गिराया जा रहा है। उपरोक्त निवासियों को प्रशासन द्वारा आवास एवं मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया गया था परंतु आज तक ना ही कोई उन्हें आवास दिलाया गया और ना ही कोई उचित मुआवजा दिलाया गया। उपरोक्त स्थान के निवासियों में बुजुर्ग महिलाएं बीमार महिलाएं शिक्षणरत एंव बच्चे छोटी बच्चियां शामिल हैं उक्त ध्वस्तीकरण से इन सभी का भविष्य हसिए पर है। आज उपरोक्त निवासियों द्वारा बुलडोजर से उनके घरों को गिराए जाने की जानकारी पर वार्ड के पार्षद एडवोकेट अखिलेश पाण्डेय मौके पर पहुंचकर मौजूद संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके इन पीड़ितों को उनके समान इत्यादि को सुरक्षित करने हेतु ध्वस्तीकरण रुकवाने की मांग पर प्रशासन द्वारा अगले दो दिन का अवसर दिया गया। साथ ही पार्षद अखिलेश पाण्डेय ने उक्त निवासियों हेतु उचित मुआवजा एवं आवास अथवा स्थान दिलाए जाने की भी शासन प्रशासन से मांग की उपरोक्त निवासियों का पिछले कई वर्षों से इसी स्थान पर निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड इत्यादि प्रपत्र निर्गत हैं साथ ही बिजली का मीटर इनके घरों पर पिछले कई वर्षो से लगा है जिसका निरंतर भुगतान भी उक्त निवासियों द्वारा किया जा रहा था आज सभी उपरोक्त निवासीगण शासन प्रशासन द्वारा कोई भी व्यवस्था न दिलाए जाने और अपने घरों को टूटता देख पूर्ण रूप से अवसाद में है।
