March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अपने नियमतीकरण की माँगों को लेकर शिक्षा मित्र उतरे सडकों पर जिलाधिकारी बाँदा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

1 min read
Spread the love

बाँदा-01-दिसम्बर
आदर्श शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन बाँदा के बैनर तले फूलसिंह जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बाँदा जनपद के शिक्षा मित्रों ने नियमतीकरण के मुद्दों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बाँदा को सौंपा।शिक्षा मित्र आज 23 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे है उनका मानदेय अत्यधिक न्यूनतम हैं।इतने से परिवार का गुजर बसर हो पाना बहुत ही कठिन है।जबसे समायोजन निरस्त हुआ आज तक मानदेय मे एक धेला की वृद्धि नहीं हुई।जोकि इनके साथ घोर अन्याय है। आज भी कहीं कहीं शिक्षा मित्र अकेले स्कूल सम्हाल रहे है।धनाभाव व अवसाद में हजारों शिक्षा मित्र काल के गाल मे समा गए।समान काम का समान दाम इन्हें मिलना चाहिए।एक तरफ अन्य विभागों में 62 वर्षों की जगह 65 वर्ष सेवाकाल किया गया।वहीं इनलोगों का 62 वर्ष की जगह 60 वर्ष सेवाकाल किया जाना पूर्णतया इनके साथ चतुर्दिक अन्याय भेदभाव को दर्शाता है।महेन्द्र विश्वकर्मा, मूलचन्द सोनी, राममिलन द्विवेदी,राजेश तिवारी संगठन पदाधिकारियों के साथ साथ तमाम शिक्षा मित्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अवध न्यूज एजेंसी संवाद

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *