February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

25 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर 26 मेधावियों को बांटा गया स्वर्ण पदक!

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर,अयोध्या।
गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में 25वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रही। इस बीच राज्यपाल द्वारा 26 मेधावियो को स्वर्ण पदक से नवाजा गया । 597 छात्र छात्राओ को उपाधियां प्रदान की गई ,सभी छात्र छात्राओं के प्रमाणपत्रों को डीजी लकार में राज्यपाल के हाथों अपलोड किया गया।
अपने उद्बोधन में राजपाल ने उपस्थित छात्र छात्राओं कृषि वैज्ञानिकों एवं गणमान्यों को मोटे अनाजों के प्रति विशेष जोर देने का आवाहन किया । साथ ही मेडल पाए छात्र छात्राओं को मिलावट से सावधान रहने की नशीहत दी।उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं की डिग्रियों को डीजी लाकर में सेव करने से उन्हें बहुत सुविधा होगी जब चाहे देख सकते है और अपलोड कर सकते है। उन्होंने कहा की इससे डिग्रियां उन्ही छात्र छात्राओं को मिलेगी जिन्होंने मेहनत से पढ़ा है ,डिग्रियां खरीदी नही जा सकेंगी। राज्यपाल ने इस बीच प्राथमिक एवं पू. माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को बैग,फल व मोटे अनाजों से बने पौष्टिक आहार वितरित किया और थारू जनजाति के छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनसे बात की । राज्यपाल को अपने बीच पाकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे काफी खुश नजर आए। वैज्ञानिक तरीके से उत्कृष्ट खेती करने वाले किसानो को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का समापन अपराहन करीब एक बजे हुआ।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *