February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आगामी त्योहारों धनतेरस/दिवाली/भाई दूज को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु को0 नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त

1 min read
Spread the love

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने आगामी त्योहारों धनतेरस/दिवाली/भाई दूज को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु को0 नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त-

त्योहारों में गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के दिये संदेश, लोगो से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहारों को मनाने की कि अपीलः-

संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग कर युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेशतथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही –

गोण्डा 
 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  अंकित मित्तल ने धनतेरस व आगामी त्योहारों दिवाली/ भाई-दूज के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के सराफा मार्केट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया, इस दौरान बाजार के व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर शासन के द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन्स का पालन करने हेतु बताया गया साथ ही आम जनमानस से संवाद स्थापित करते हुए सभी लोगों से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहारों को मनाने की अपील भी की गयी। पुलिस अधीक्षक ने गस्त के दौरान यह भी कहा गया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई भी भ्रामक पोस्ट न डाले जिससे अमन चैन खराब न हो अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रामक पोस्ट डाल कर त्योहारों का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजन मानस को बताया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *