February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलसे दो संविदाकर्मी,रेफर

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक गांव के पास विद्युत लाइन सही करते वक्त विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो संविदाकर्मी झुलस गए,जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक को गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कादीपुर के पास की है,यहां विद्युत लाइन का कार्य करते वक्त संविदाकर्मी रवि तिवारी पुत्र उमाशंकर निवासी राजपुर व राहुल पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश निवासी कोंचा कासिमपुर विद्युत लाइन की चपेट में आ गए जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे दोनों संविदाकर्मियों को आनन-फानन में नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां से राहुल पाण्डेय को नाजुक हालत में गोण्डा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *