दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान युवक की बाइक हुई गायब
1 min readदुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बाइक गायब
मिल्कीपुर अयोध्या

थाना इनायत नगर के बारुन चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा देखते समय एक युवक की बाइक गायब हो गई। बारुन चौराहा निवासी पीड़ित राहुल कसौधन ने बताया कि वह बारुन चौराहे पर अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर वहां से गुजर रही शोभा यात्रा को देख रहा था तभी उसकी बाइक (यूपी 42 एके 7387) गायब हो गई।उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी बारुन पर दिया। घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण एक किलोमीटर की दूरी पर बारुन बाजार में ही भारी भीड़ के साथ गुजर रहे एक जुलूस में बाइक बरामद हो गई।थाना इनायतनगर के उपनिरीक्षक अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि बाइक के साथ पकड़ा गए युवक से भूलवश बाइक बदल गई थी जिसे बरामद कर उसके असली मालिक राहुल कसौधन को सुपुर्द कर दिया गया है।
