तहसील व मुख्यालय स्तर पर 02 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2022 तक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन।
1 min readतहसील व मुख्यालय स्तर पर 02 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2022 तक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन।

सुलतानपुर मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री संतोष राय की संरक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर द्वारा 02 अप्रैल, 2022 को समय 01 बजे राजीव गाँधी पालिटेक्नीक कालेज मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, 06 अप्रैल, 2022 को समय 01 बजे तहसील क्षेत्र सदर जनपद सुलतानपुर,
11 अप्रैल को समय 12 बजे तहसील क्षेत्र लम्भुआ ब्लाक भदैयॉ जनपद सुलतानपुर, 14 अप्रैल, 2022 को समय 12 बजे बाबा साहेब, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में समस्त तहसील मुख्यालय एवं लॉ-कालेज जनपद सुलतानपुर, 18 अप्रैल, 2022 को 12 बजे तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर, 22 अप्रैल, 2022 को समय 01 बजे तहसील क्षेत्र अमेठी जनपद अमेठी में एक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें उपस्थित जन समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उ0प्र0 राज्य सरकार द्वारा बाल संरक्षण संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विधिक जानकारी प्रदान की गयी।
उन्होंने जन समुदाय से अपील की है कि आप उक्त तिथियों में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठायें।
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
