October 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चोरों का आतंक, एक ही रात में 2 लाख की दो भैंसें पिकअप से पार, पुलिस बोली- दिल थाम के बैठिए

1 min read
Spread the love

करनैलगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में 2 लाख की दो भैंसें पिकअप से पार, पुलिस बोली- दिल थाम के बैठिए

करनैलगंज, गोंडा। कोतवाली क्षेत्र में चोर बेखौफ हो गए हैं और आये दिन ताबड़तोड़ लाखों की चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की गंभीर वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चचरी चौकी क्षेत्र के ग्राम घरकुंइया का है, जहां 24-25 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने दो किसानों की करीब दो लाख रुपये कीमत की दो भैंसें खोलकर पिकअप पर लाद लीं और फरार हो गए। पीड़िता निर्मला पत्नी राजेन्द्र कश्यप निवासी घरकुइया की तहरीर पर थाना करनैलगंज में बीएनएस की धाराओं के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह को सौंपी गई है। एफआईआर के अनुसार वारदात रात करीब 2 बजे घर के बाहर बंधी भैंस को पिकअप से ले जाने की है। इसी रात गांव के ही माधवराज यादव की भैंस भी चोरी हुई है।

अफसरों के बिगड़े बोल, पीड़ित हैरान

जब इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने महज “तलाश जारी है” कहकर पल्ला झाड़ लिया।
वहीं जब जांच अधिकारी चौकी प्रभारी अंकित सिंह से बात की गई तो उनका जवाब और भी हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा – “सुराग मिलने वाला है, दिल थाम के बैठिए।” सूत्रों के मुताबिक एसओजी टीम भी भैंसों की तलाश में जुटी है और लोकेशन ट्रेस कर रही है, लेकिन अधिकारी कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर सवाल

करनैलगंज क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी, बाइक चोरी और घरों में चोरी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर बार “जांच जारी है, तलाश जारी है” का रटा-रटाया बयान देकर खानापूर्ति कर रही है। पीड़ित न्याय के लिए थाने-चौकी के चक्कर काट रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की यही कार्यशैली रही तो चोरों के हौसले और बुलंद होंगे। अब सवाल यह है कि क्या “दिल थाम के बैठने” से चोरी गई 2 लाख की भैंसें वापस आ जाएंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *