October 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जन्मदिन पर किसानों को मिला तोहफा, 206 किसानों में बांटे सरसों और सल्फर के बीज

1 min read
Spread the love

अतुल सिंह के जन्मदिन पर किसानों को मिला तोहफा, 206 किसानों में बांटे सरसों और सल्फर के बीज

गौतम बीज भंडार पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किया वितरण, किसानों में दिखा उत्साह

गोंडा/कर्नलगंज। कर्नलगंज कस्बे में स्थित गौतम बीज भंडार पर मंगलवार को युवा समाजसेवी अतुल सिंह का जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर किसानों के लिए बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा 100 किसानों को सरसों और सल्फर तथा 106 किसानों को सरसों के बीज वितरित किए गए। इस तरह कुल 206 किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का लाभ मिला। बीज पाकर किसानों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सुनील सिंह गौतम, वशिष्ठ मौर्य सहित कई किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजक अतुल सिंह ने कहा कि किसानों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इसलिए जन्मदिन के अवसर पर अन्नदाताओं के साथ खुशी साझा करना सबसे सार्थक पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *