August 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रेस्टोरेंट महफ़िल के रिनोवेशन व 25 केवी ट्रांसफॉर्मर स्थापना का हुआ उद्घाटन

1 min read
Spread the love

रेस्टोरेंट महफ़िल के रिनोवेशन व 25 केवी ट्रांसफॉर्मर स्थापना का हुआ उद्घाटन

पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं

सुलतानपुर। अमहट में रेस्टोरेंट महफ़िल के रिनोवेशन तथा 25 केवी ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के उपलक्ष्य में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लंभुआ के पूर्व विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे देवमणि द्विवेदी शामिल हुए और रेस्टोरेंट संचालक एवं युवा जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल को शुभकामनाएं दीं।

देवमणि द्विवेदी ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों के विकास से क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने रेस्टोरेंट महफ़िल के निरंतर प्रगति करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान रेस्टोरेंट के रिनोवेशन एवं विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थापित 25 केवी ट्रांसफॉर्मर का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *