August 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिनी ओलंपिक में वालीबाल में भागवत प्रसाद एकेडमी का दबदबा, बालिका वर्ग के दोनों खिताब पर कब्जा

1 min read
Spread the love

बांदा मिनी ओलंपिक में वालीबाल में भागवत प्रसाद एकेडमी का दबदबा, बालिका वर्ग के दोनों खिताब पर कब्जा

बांदा
बांदा मिनी ओलंपिक प्रथम चरण के तृतीय दिवस सोमवार को बालिका जूनियर एवं सीनियर वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
प्रातः वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव डा० इंद्रवीर सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव, बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व खेल शिक्षिका अंतिमा श्रीवास्तव, हॉकी कोच मैडम फरजाना तथा अमित सिंह , मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, महेश साहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जूनियर वर्ग में रोमांचक मुकाबले
बालिका जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द ने यूरो कैंपस वॉलीबाल क्लब को 25-20, 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 25-15, 25-17 से पराजित किया। फाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द को 25-21, 25-23 से हराकर खिताब जीता।
सीनियर वर्ग में भी एकेडमी बनी चैंपियन
सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा ने तथागत ज्ञानस्थली अतर्रा को 25-10, 25-12 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 25-19, 25-12 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी और भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज ने एक-एक सेट जीतकर मुकाबले को निर्णायक तीसरे सेट तक पहुंचाया। निर्णायक सेट में एकेडमी की खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 14-25, 25-14, 25-15 के अंतर से मुकाबला जीतकर सीनियर वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया। जिलाधिकारी बाॅंदा अमित आसेरी की सोच युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल के मैदान से जोड़ने की अनूठी पहल को आमजन में खूब समर्थन मिल रहा है। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अंकित बर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आज स्टेडियम में वालीबाल वहीं हार्पर क्लब में शूटिंग के शानदार मुकाबले सम्पन्न हुवे जहां निर्णायक के रूप में प्रकाश पाण्डेय, पवन निषाद, रितेश सिंह आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।
वालीबाल बालिका वर्ग में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभिषेक कुमार, महेश गर्ग, शिव प्रताप सिंह चंदेल, राहुल शुक्ला, सत्येंद्र कुमार, विक्रम कुमार, प्रदीप कुमार बर्मा एवं प्रमोद कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह ने किया।
कल से बालक वर्ग की बारी
बाॅंदा मिनी ओलंपिक के तहत मंगलवार को प्रातः 9 बजे से वॉलीबाल जूनियर बालक वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *