August 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, शामली में हुआ एनकाउंटर

1 min read
Spread the love

अंकित बालियान के हत्यारे पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल, शामली में हुआ एनकाउंटर
हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान के दो हत्यारे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। यह एनकाउंटर सोमवार तड़के खेड़ी करमू गांव में हुआ। शामली-कैराना मार्ग के किनारे एक मकान के पास पुलिस और आरोपियों का आमना-सामना हुआ। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ शामली में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *