August 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चारपाई की पाटी बरामद

1 min read
Spread the love

अयोध्या: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चारपाई की पाटी बरामद

अयोध्या के कोतवाली बीकापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त राजेश मिश्रा पुत्र स्व. श्रीधर मिश्रा निवासी चितई मिश्र का पुरवा को जिला चिकित्सालय अयोध्या से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर गोबर रखने के दौरान हुए झगड़े में आरोपी ने चारपाई की पाटी से महिलाओं पर हमला कर दिया था, जिससे दो महिलाएं घायल हो गई थीं। इस संबंध में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चारपाई की पाटी भी बरामद कर ली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *