किसानों ने उर्वरक और बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
1 min readबारुन अयोध्या

नव भारतीय किसान संगठन (अराजनैतिक) ने बुधवार को अयोध्या जिले के तहसील सदर स्थित तिकुनिया पार्क में किसान पंचायत का आयोजन किया। इस मासिक पंचायत में तहसीलदार सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
यह कार्यक्रम नव भारतीय किसान संगठन अयोध्या के जिलाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा की अगुवाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला थे, जिनका किसानों ने जोरदार स्वागत किया।
ज्ञापन में किसानों को उर्वरक खाद न मिलने की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा, अघोषित बिजली कटौती के कारण सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा भी शामिल था। किसानों ने ग्रामीण किसान फीडर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध को भी शामिल किया गया था। किसानों ने इन सभी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान नेता बीपी यादव,विनोद मिश्रा, दल बहादुर, रामचंद्र मौर्य, राम सुमेर,महिला जिलाध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
