कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों की अनियमितताओं को लेकर सौपा ज्ञापन, जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग
1 min readमेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग
बांदा

जिला कांग्रेस कमेटी बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा एवं राजकीय जिला अस्पताल बांदा में मरीजों के साथ हो रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर यह ज्ञापन दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन दोषपूर्ण समस्याओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
१मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीजों के परिजनों से 25-30 हजार रुपये की दवाएं एवं उपकरण बाहर से मंगवाए जा रहे हैं। इससे मोटा कमीशन बनाया जा रहा है।
- बाहर की दवाएं: ओपीडी में लगभग सभी डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
- प्राइवेट प्रैक्टिस: अस्पताल के कई डॉक्टर प्राइवेट क्लिनिक या निजी अस्पताल में बैठ रहे हैं। ये डॉक्टर और उनके दलाल मरीजों को सरकारी अस्पताल से बरगला कर प्राइवेट क्लिनिक ले जाते हैं।
- HOD की अनुपस्थिति: सर्जरी, ईएनटी, पैथालॉजी, हृदय रोग सहित कई विभागों के HOD यानी विभागाध्यक्ष कभी-कभी ही आते हैं।
- इमरजेंसी में लूट: इमरजेंसी खुलेआम लूट का अड्डा बन गई है। यहां से बाहर की दवाएं और जांचें लिखी जा रही हैं। डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड ब्वॉय, आशा बहुओं और दाइयों के माध्यम से ब्लड बैंक में खून की अवैध बिक्री भी की जा रही है, जो अपराध की श्रेणी में आता है।
- स्थायी प्राचार्य की मांग: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल लंबे समय से कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर हैं। कॉलेज में आयोग द्वारा चयनित स्थायी प्राचार्य की तैनाती की जाए।
- भर्ती में अनियमितता: डॉ. मुकेश बंसल के पास कई विभागों का अतिरिक्त चार्ज है। भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं, इस पर रोक लगाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की कि उपरोक्त सभी समस्याओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर इन्हें सदैव के लिए समाप्त किया जाए, जिससे आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी,गौरव सक्सेना, एवं लालबाबू राजपूत रहे मौजूद।
