July 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

70 टीमों के बीच सीपी इंटरनेशनल स्कूल का दमदार प्रदर्शन, क्लस्टर वॉलीबॉल चैंपियन बनकर रचा नया इतिहास

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद।
सीबीएसई क्लस्टर-4 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लखीमपुर खीरी स्थित ग्रीन फील्ड अकैडमी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 30 जनपदों की करीब 70 टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन सीपी इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टीम ने क्वार्टर फाइनल में सुदिति ग्लोबल स्कूल, इटावा को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में सैनिक स्कूल, लखनऊ को मात दी और फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ को पराजित कर क्लस्टर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और मजबूत रणनीति का परिचय दिया।

इस सफलता के पीछे खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ने टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य पी. रथ ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।

संस्थान के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। प्रबंध निदेशक श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने खेलों को व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपनिदेशिका अंजू राजे और उपप्रधानाचार्य नवीन शाक्य ने भी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह सफलता भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

रिपोर्टर- योगेश कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *